झारखंड में 1 मई से डिजिटल जनगणना की शुरुआत,वार्ड स्तर पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

News Saga Desk

देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है। झारखंड में इस प्रक्रिया की शुरुआत 1 मई 2026 से होगी। इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार और घर से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की जाएगी। इस दौरान लोग आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना डेटा स्वयं भर सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर इस डेटा का सत्यापन करेंगे।

इसी क्रम में रांची नगर निगम द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जनगणना अधिकारी, डिप्टी मेयर, मेयर और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया, उसकी आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

2011 के बाद जनगणना नहीं, विकास में आ रही दिक्कतें- मेयर

रांची की मेयर रोशनी खालको ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है, जिससे विकास कार्यों में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम का क्षेत्रफल तो पहले जैसा ही है, लेकिन आबादी में काफी वृद्धि हुई है, जिसके कारण योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने में कठिनाई हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सटीक आंकड़ों के आधार पर ही योजनाओं का सही निर्धारण संभव है और यह तय किया जा सकेगा कि किस क्षेत्र में किस प्रकार के विकास कार्यों की जरूरत है।

वार्ड स्तर पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

नगर निगम इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएगा। आंगनबाड़ी सेविकाओं, नगर निगम टीम और स्थानीय वार्ड पार्षदों के सहयोग से वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना में भाग लें और प्रक्रिया सफल हो सके।

Read More News

‘मुझसे पत्रकारों की दुकानदारी चलती है…हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट मामले में इरफान अंसारी का बयान

अपनी बयानबाज़ी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी...

झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में बड़े फैसले, सड़क दुर्घटना मुआवजा 4 लाख तक बढ़ा

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...

झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी, पेंशन और शिक्षा में अहम निर्णय

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई...

Read More