News Saga Desk
गुवाहाटी: असम में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित Himanta Biswa Sarma ने रविवार को राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन में हुई इस अहम मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सरकार गठन के दावे के समय केंद्रीय मंत्री JP Nadda, हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini, असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा रही और इसे असम में बीजेपी की लगातार मजबूत होती स्थिति के रूप में देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, Himanta Biswa Sarma 12 मई को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री भी हो सकते है शामिल क्यूंकि बीते कार्यक्रमों ( जैसे कि बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में और बंगाल के नए सरकार गठन और शपथ ग्रहण समारोह ) में प्रधानमंत्री की उपस्थिति देखी गयी है। साथ ही देश भर से पार्टी नेताओं, सांसदों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में बीजेपी ने असम की राजनीति में लगातार अपनी पकड़ मजबूत की है। उनके दूसरे कार्यकाल को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और समर्थक इसे राज्य के विकास और राजनीतिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
No Comment! Be the first one.