झारखंड में तेज आंधी से रेल यातायात प्रभावित, रांची-मुरी रेल लाइन पर गिरा विशाल पेड़

News Saga Desk

राजधानी Ranchi समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम बदलने और तेज आंधी आने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। Angara थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-मुरी डाउन रेलवे लाइन पर एक विशाल सखुआ (साल) का पेड़ उखड़कर ट्रैक पर गिर गया, जिसके कारण इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई।

कई प्रमुख ट्रेनें बीच रास्ते में फंसी

रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने की घटना ऐसे समय हुई जब कई महत्वपूर्ण ट्रेनें इस मार्ग से गुजरने वाली थीं। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने तत्काल कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया।

जानकारी के अनुसार Ranchi-New Delhi Garib Rath Express, Maurya Express, Dhanbad Intercity Express और Gorakhpur Express इस बाधा से सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं।

ट्रेनों के रुकने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई स्टेशनों पर रोकी गई ट्रेनें

मार्ग अवरुद्ध होने के बाद रेलवे प्रशासन ने एहतियातन गरीब रथ और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को खेरवाकोचा, गंगाघाट, नामकुम और टाटीसिलवे जैसे स्टेशनों पर रोक दिया है।

रेल अधिकारियों के मुताबिक जब तक ट्रैक पूरी तरह साफ नहीं हो जाता और ओएचई (OHE) तारों की जांच नहीं कर ली जाती, तब तक ट्रेनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

युद्ध स्तर पर चल रहा बहाली कार्य

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग और तकनीकी विभाग की टीम कटर मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। ट्रैक पर गिरे विशाल पेड़ को काटकर हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि जल्द से जल्द ट्रैक को साफ कर रेल परिचालन सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर सूचना तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि लोगों को ट्रेनों की स्थिति की जानकारी मिलती रहे।

Read More News

दुमका में पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dumka जिला मुख्यालय स्थित पुराने समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने...

किशनगंज भवन निर्माण विभाग में फिर उठा टेंडर मैनेज का मामला, कार्य पूरा होने के बाद निकली निविदा पर सवाल

Kishanganj जिले के भवन निर्माण विभाग में एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए...

Read More