विजय थलापति बने CM शपथ ग्रहण में परिवार समेत तृषा कृष्णन हुई शामिल, भावुक नजर आईं एक्ट्रेस

News Saga Desk

तमिल स्टार और टीवीके प्रमुख विजय थलापति ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के साथ-साथ फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी समारोह में नजर आईं।

शपथ ग्रहण समारोह में भावुक दिखीं तृषा

विजय और तृषा लंबे समय से अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में तृषा का इस खास मौके पर शामिल होना चर्चा का विषय बन गया। समारोह के दौरान वह भावुक नजर आईं। उनके चेहरे पर विजय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

इस मौके पर तृषा सी-ग्रीन रंग की साड़ी में नजर आईं। बालों में गजरा और हल्के मेकअप के साथ उनका पारंपरिक लुक काफी आकर्षक लग रहा था।

परिवार और समर्थकों की आंखें भी हुईं नम

शपथ ग्रहण समारोह में विजय का पूरा परिवार मौजूद रहा। उनके माता-पिता भी इस दौरान भावुक नजर आए। वहीं, टीवीके पार्टी के कई कार्यकर्ता अपने नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख भावुक हो गए और कई समर्थकों की आंखों में आंसू दिखाई दिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और तमिलनाडु में TVK के संग गठबंधन करने वाले कोंग्रेस नेता राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Read More News

मदर्स डे से पहले दिखाई बहादुरी,रांची रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की जान बचाने वाली आरपीएफ कांस्टेबल बनी मिसाल

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल सविता ने अपनी बहादुरी और सतर्कता से एक महिला यात्री...

रांची के टाटीसिल्वे में अभिजीत हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी में विवाद के बाद दोस्तों ने की हत्या

रांची के टाटीसिल्वे इलाके में हुए अभिजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में...

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में गैंगस्टर खोल रहे पुलिस का कच्चा चिट्ठा

झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला...

रांची सिविल कोर्ट में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

रांची सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय...

Read More