News Saga Desk
देशभर में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। मंगलवार, 19 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। एक सप्ताह के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
तीन दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की थी। अब एक बार फिर कीमतें बढ़ने से देशभर में ईंधन महंगा हो गया है। दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, हैदराबाद समेत कई शहरों में नए रेट लागू कर दिए गए हैं।
तीन दिन पहले भी बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद कीमतें और ऊपर पहुंच गई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
दिल्ली
- पेट्रोल: ₹98.64 प्रति लीटर
- डीजल: ₹91.58 प्रति लीटर
मुंबई
- पेट्रोल: ₹107.59 प्रति लीटर
- डीजल: ₹94.08 प्रति लीटर
कोलकाता
- पेट्रोल: ₹109.70 प्रति लीटर
- डीजल: ₹96.07 प्रति लीटर
चेन्नई
- पेट्रोल: ₹104.46 प्रति लीटर
- डीजल: ₹96.11 प्रति लीटर
पटना
- पेट्रोल: ₹110.02 प्रति लीटर
- डीजल: ₹96.05 प्रति लीटर
जयपुर
- पेट्रोल: ₹109.32 प्रति लीटर
- डीजल: ₹94.50 प्रति लीटर
हैदराबाद
- पेट्रोल: ₹111.88 प्रति लीटर
- डीजल: ₹99.95 प्रति लीटर
लखनऊ
- पेट्रोल: ₹98.40 प्रति लीटर
- डीजल: ₹91.73 प्रति लीटर
नोएडा
- पेट्रोल: ₹98.91 प्रति लीटर
- डीजल: ₹92.21 प्रति लीटर
बेंगलुरु
- पेट्रोल: ₹107.12 प्रति लीटर
- डीजल: ₹95.04 प्रति लीटर
क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल इसका प्रमुख कारण है। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है।
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल सप्लाई रूट्स में शामिल है। इसी कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं।
हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल वैश्विक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
आम लोगों पर बढ़ेगा महंगाई का असर
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका असर खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर रोजमर्रा के सामान तक पर दिखाई देता है। आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
No Comment! Be the first one.