होटवार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला बंदी से यौन शोषण का आरोप, जांच में शुरुआती पुष्टि

News Saga Desk

रांची जिले के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। जेल में बंद एक महिला बंदी के साथ यौन शोषण के आरोपों की प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर गठित जांच टीम के समक्ष पीड़िता ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की पुष्टि की। पीड़िता का आरोप है कि जेल के भीतर ही उच्च अधिकारियों द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया।

मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। जांच टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना ने जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More News

Read More