होटवार जेल में बंद एक महिला कैदी ने स्वीकारा कथित उत्पीड़न वाली बात

News Saga Desk

रांची जिले के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। जेल में बंद एक महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण के आरोपों की प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने की बात सामने आई है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा के निर्देश पर गठित जांच टीम के समक्ष पीड़िता ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी दी है। महिला बंदी का आरोप है कि जेल के भीतर ही उच्च अधिकारियों द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया।

आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि जेल सुपरिटेंडेंट द्वारा महिला कैदी का लगातार शारीरिक शोषण किया गया और गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात कराने की कोशिश भी की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पत्र साझा करते हुए लिखा कि न्यायिक अभिरक्षा में बंद एक असहाय महिला के साथ इस तरह का व्यवहार मानवता को शर्मसार करने वाला है।

उन्होंने कहा कि अगर जेल जैसी उच्च सुरक्षा वाली जगह में भी महिला बंदी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह पूरे प्रशासनिक तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

वहीं, JLKM केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष और आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जेलों में कैदियों को भोजन, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी मूलभूत अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना ये है कि इस मामले की जांच में आगे और क्या कुछ खुल कर सामने आत है। जांच में कई बड़े खुलासे होने की सम्भावना है।

Read More News

होटवार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला बंदी से यौन शोषण का आरोप, जांच में शुरुआती पुष्टि

रांची जिले के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने...

Read More