पीएम मोदी ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, वीडियो हुआ वायरल

News Saga Desk

पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी Rome पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है, जब पीएम मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को भारत की लोकप्रिय टॉफी ‘मेलोडी’ गिफ्ट की।

इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने इस खास गिफ्ट को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए बताया कि वह उनके लिए भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी लेकर आए थे। मेलोनी ने टॉफी की तारीफ करते हुए कहा कि यह “बहुत, बहुत अच्छी टॉफी” है।

दोनों नेताओं के बीच की यह खास केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है। मेलोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में रोम पहुंचे थे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका विशेष स्वागत किया।

Read More News

Read More