ट्रैफिक और प्रदूषण पर सख्त नेपाल सरकार, नए सार्वजनिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक

News Saga Desk

काठमांडू । नेपाल में बढ़ते ट्रैफिक जाम, वायु प्रदूषण और सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था विभाग ने देशभर में नए सार्वजनिक वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगा दी है। विभाग ने अगली सूचना तक सभी प्रकार के सार्वजनिक वाहनों के नए रजिस्ट्रेशन बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

विभाग के निदेशक मणि राम भुसाल द्वारा जारी परिपत्र सातों प्रांतों के भौतिक पूर्वाधार, श्रम तथा यातायात व्यवस्था मंत्रालयों और सभी स्थानीय निकायों को भेजा गया है। आदेश में पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सार्वजनिक वाहनों के पंजीकरण पर भी रोक लगाने की बात कही गई है।

विभाग के अनुसार सार्वजनिक यातायात का वैज्ञानिक प्रबंधन नहीं हो पाने, बढ़ते वायु प्रदूषण, वाहनों की अत्यधिक संख्या, ट्रैफिक जाम और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विभाग ने बताया कि यह निर्णय वाहन तथा यातायात व्यवस्था ऐन की धारा 24 की उपधारा (3) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए लिया गया है। कानून के अनुसार पर्यावरण प्रदूषण, सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव या आवागमन में कठिनाई की स्थिति में विभाग सार्वजनिक हित में वाहन पंजीकरण पर रोक लगा सकता है।

इसी कानूनी प्रावधान के आधार पर नेपाल सरकार की नीति के अनुरूप सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से फिलहाल नए सार्वजनिक वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह रोक दी गई है।

Read More News

पलामू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

पलामू | भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पलामू महाराजा...

Read More