NEWS SAGA DESK
काठमांडू : अमेरिका से उच्चस्तरीय अधिकारियों के नेपाल दौरे लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी विदेश मंत्रालय में सार्वजनिक कूटनीति मामलों की उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को काठमांडू पहुंचने वाली हैं।
बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नेपाल आने वाली रोजर्स अब तक की सबसे वरिष्ठ अमेरिकी कूटनीतिज्ञ मानी जा रही हैं। हाल के महीनों में अमेरिका की ओर से नेपाल में लगातार उच्चस्तरीय राजनीतिक और कूटनीतिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
इससे पहले 20 अप्रैल को दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री समीर पॉल कपूर नेपाल पहुंचे थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष रवि लामिछाने, विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले से मुलाकात की थी।
कपूर की यात्रा के एक सप्ताह बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के विशेष दूत तथा भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी नेपाल पहुंचे थे। उन्होंने विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।
हालांकि, दोनों अमेरिकी अधिकारियों की प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से मुलाकात नहीं हो सकी थी। अब उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स की प्रधानमंत्री शाह से मुलाकात होगी या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल उनके विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिलने की जानकारी सामने आई है।
No Comment! Be the first one.