News Saga Desk
आईपीएल 2026 के खत्म होते ही बीसीसीआई अगले सीजन में बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गया है। सबसे बड़ा बदलाव टूर्नामेंट की टाइमिंग को लेकर हो सकता है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने संकेत दिए हैं कि मई की भीषण गर्मी और खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए लीग को सितंबर-अक्टूबर विंडो में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।
अरुण धूमल ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर का समय दीपावली और फेस्टिव सीजन के आसपास होता है, जो ब्रॉडकास्टर्स और विज्ञापनदाताओं के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर अगले मीडिया और द्विपक्षीय टेंडर के दौरान चर्चा की जाएगी।
बीसीसीआई सिर्फ तारीख बदलने ही नहीं, बल्कि आईपीएल को दो हिस्सों में आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। योजना के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला चरण फरवरी से अप्रैल और दूसरा चरण सितंबर-अक्टूबर में खेला जा सकता है।
गौरतलब है कि आईपीएल शुरुआत से ही मार्च से मई के बीच आयोजित होता रहा है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड गर्मी और उमस ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया। ऐसे में बीसीसीआई अब नए शेड्यूल पर गंभीरता से मंथन कर रहा है।IPL की टाइमिंग में हो सकता है बड़ा बदलाव, सितंबर-अक्टूबर विंडो पर BCCI कर रहा विचार
No Comment! Be the first one.