केरल में ED की छापेमारी पर बवाल, पिनाराई विजयन के समर्थकों ने जांच टीम की गाड़ियों पर किया पथराव

News Saga Desk

केरल में बुधवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। तिरुवनंतपुरम और कन्नूर समेत कई स्थानों पर हुई इस कार्रवाई के दौरान विजयन समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

तिरुवनंतपुरम स्थित पिनाराई विजयन के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों की गाड़ियों को घेर लिया और पथराव किया। प्रदर्शन के दौरान ईडी के तीन वाहनों को नुकसान पहुंचने की खबर है। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम छापेमारी पूरी कर आवास से बाहर निकल रही थी, तभी समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला पिनाराई विजयन की बेटी टी. वीणा और उनकी पूर्व आईटी कंपनी ‘एक्सालॉजिक’ से जुड़ा है। जांच एजेंसी आरोपों की पड़ताल कर रही है कि 2017 से 2021 के बीच कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) की ओर से बिना किसी वास्तविक आईटी सेवा के कंपनी को कथित तौर पर भारी रकम दी गई थी।

ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और कथित राजनीतिक फंडिंग के एंगल से जांच कर रही है। छापेमारी और विरोध प्रदर्शन के बाद केरल की राजनीति में माहौल गरमा गया है।

Read More News

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में हेमन्त सोरेन के बड़े निर्देश, सखी मंडल और आवास योजनाओं पर जोर

रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की...

Read More