NEWS SAGA DESK
बोकारो स्टील सिटी की उद्यमी, गृहिणी और होटल व्यवसायी स्नेहा गुप्ता ने एमवी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया एशिया 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह भव्य आयोजन हाल ही में जमशेदपुर स्थित द क्रूज़ में आयोजित किया गया था।
इस उपलब्धि के बाद स्नेहा गुप्ता ने बुधवार को गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और दीदियों को जागरूक एवं प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकें।
प्रतियोगिता में झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान कुल 12 चुनौतीपूर्ण चरण आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभा प्रदर्शन, राष्ट्रीय परिधान, साक्षात्कार, सामान्य ज्ञान, खेल, प्रश्नोत्तर, मंच संचालन और भव्य समापन जैसे कई व्यक्तित्व आधारित चरण शामिल थे।
स्नेहा गुप्ता ने हर चरण में आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता, सौम्यता और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
इससे पहले भी उन्हें मिसेज इंटेलिजेंट, मिसेज एक्टिव, मिसेज बेस्ट कॉस्ट्यूम और मिसेज चार्मिंग जैसी विशेष उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है।
No Comment! Be the first one.