सुल्तानपुर में होटल में बवाल! बिल मांगने पर चार युवकों की पिटाई, दो अस्पताल में भर्ती

News Saga Desk

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार देर रात एक होटल में बिल भुगतान को लेकर जमकर हंगामा हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें चार युवकों की पिटाई हुई और दो को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित लक्ष्मी होटल की है। बताया जा रहा है कि चार युवक होटल में खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद बिल चुकाने को लेकर होटल संचालक और युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चारों युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर होटल स्टाफ, आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की भीड़ ने युवकों की पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने होटल मालिक पूरन पोपटानी और उनके भतीजे हर्षित पोपटानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मारपीट में घायल धर्मात्मा सिंह और विपिन पाण्डेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल सामान्य है।
होटल मालिक का आरोप है कि युवकों ने बिल देने से इनकार किया और गाली-गलौज के साथ मारपीट की कोशिश की। वहीं घायल पक्ष की ओर से भी मामले में शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि घायल विपिन पाण्डेय भाजपा नेता अखिलेश तिवारी का समर्थक है और उनके साथ रहता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More