कर्रा में क्रिकेट मैच बना काल, वज्रपात से एक युवक की मौत, दर्जनों घायल

खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में क्रिकेट मैच के दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो गया। मैदान में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक इसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और आकाशीय बिजली की चेतावनी के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचने की अपील की है।

Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More