पटना के बख्तियारपुर में गंगा में नहाने के दौरान हादसा, 7 बच्चे डूबे, 4 अब भी लापता

NEWS SAGA DESK

पटना जिले के बख्तियारपुर में सोमवार को गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रानीसराय गंगा घाट पर नहाने पहुंचे सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव की कोशिश की और तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया। हालांकि, चार बच्चे अभी भी लापता हैं। लापता बच्चों की पहचान राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक ही परिवार से जुड़े हैं।

 गंगा नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा पुलिस टीम के साथ घाट पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया है, जो अलग-अलग इलाकों में लापता बच्चों की तलाश कर रहे हैं।
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घाट पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इसे भी देखें:-कांग्रेस मुख्यालय का VIDEO वायरल | राहुल-सोनिया पर BJP हमलावर #vandemataram #soniyagandhi

प्रशासन की ओर से SDRF टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। टीम के पहुंचने के बाद तलाशी अभियान को और व्यापक किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मिलकर बच्चों की तलाश में जुटे हैं।

Read More News

Read More