‘धन बरसेगा’ के लालच में खौफनाक साजिश, नाबालिग को तंत्र-मंत्र में झोंकने की थी तैयारी

NEWS SAGA DESK

सोचिए घर की एक 15 साल की बच्ची, जिसे दुनिया की अभी ठीक से समझ भी नहीं है, उसे कुछ लोग ‘पैसों की बारिश’ कराने के नाम पर एक कथित तांत्रिक पूजा में शामिल करने की तैयारी कर रहे थे। गांव-देहात में आज भी अंधविश्वास किस तरह लोगों की सोच पर हावी है, लातूर का ये मामला उसकी डराने वाली तस्वीर दिखाता है। गनीमत रही कि पुलिस को भनक लग गई और समय रहते बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।

‘पैसों की बारिश’ कराने के नाम पर एक कथित तांत्रिक पूजा

मामला महाराष्ट्र के लातूर के उदगीर इलाके का है, जहां कथित तौर पर धन बरसाने के लालच में एक नाबालिग को निशाना बनाने की तैयारी थी। पैसों की बारिश कराने के नाम पर एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को कथित तांत्रिक अनुष्ठान में शामिल करने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक, यहां कथित पूजा के लिए करीब 15 लोगों के जुटने की जानकारी मिली थी। आरोप है कि लक्ष्मी पूजा के नाम पर नाबालिग को वहां लाने की योजना बनाई गई थी।

समय रहते पहुंची पुलिस

कथित अनुष्ठान शुरू होने से पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई। सूचना मिलते ही उदगीर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले में करीब 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने महाराष्ट्र के अंधविश्वास और अघोरी प्रथाओं पर रोक लगाने वाले कानून के साथ POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।

इसे भी देखें:-Lakhisarai Ashok Dham Stampede: सावन की तीसरी सोमवार पर भगदड़, 7 की मौ*त | Bihar News

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित साजिश के पीछे कौन था, आरोपियों की भूमिका क्या थी और क्या इसके पीछे किसी बड़े अंधविश्वासी नेटवर्क का हाथ है। मामले की जांच जारी है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर साफ होगी

Read More News

Read More