भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषित की नई टीम, कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

News Saga Desk

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भाजपा

वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा

वहीं, विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिवों में शामिल किया गया है। इसके अलावा पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा

नितिन नवीन की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों से जुड़े नेताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की नई संगठनात्मक टीम को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी की ओर से घोषित इन नियुक्तियों के बाद अब नई टीम के सामने संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।

भाजपा

Read More News

Read More