ऑफिशियली ‘विधायक जी’ बन गए PK , विधानसभा में ली शपथ

NEWS SAGA DESK

बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेकर अपनी राजनीतिक पारी का नया अध्याय शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जिस सदन के सदस्य कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सुशील कुमार मोदी और रामविलास पासवान जैसे नेता रह चुके हैं, उसका हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विधानसभा सदस्य के रूप में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगे

इसे भी देखें:-कांग्रेस मुख्यालय का VIDEO वायरल | राहुल-सोनिया पर BJP हमलावर #vandemataram #soniyagandhi

प्रशांत किशोर ने जुलाई 2026 में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के जरिए चुनावी राजनीति में कदम रखा। 30 जुलाई को मतदान हुआ था और 3 अगस्त को घोषित नतीजों में उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 18,953 वोटों के अंतर से हराया। यह प्रशांत किशोर का पहला चुनाव था। राजनीति में आने से पहले प्रशांत किशोर संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यक्रम में करीब आठ वर्षों तक जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। बाद में उन्होंने राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर पहचान बनाई।

सितंबर 2018 में JDU ने उन्हें राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में जोड़ा था, लेकिन जनवरी 2020 में नीतीश कुमार से मतभेद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

Read More News

रांची में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रेन से 15 किलो गांजा बरामद; यूपी-बिहार के 4 तस्कर गिरफ्तार

रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ ने 15 किलो गांजा बरामद किया है। 7.50...

आदिवासी संगठनों का फूटा गुस्सा, रांची में लगेगी निशा भगत की आदमकद प्रतिमा; सीबीआई जांच की मांग

झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत पर आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है। आदिवासी संगठनों...

Read More