कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट में लगी भीषण आग , 9 लोगों की मौत

NEWS SAGA DESK

कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में देर रात होटल में लगी भीषण आग से बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के कई होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मिर्जा गालिब स्ट्रीट

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के सिलसिले में कोलकाता आए थे। आग सबसे पहले एक होटल में लगी और कुछ ही देर में इसकी लपटें आसपास की इमारतों तक फैल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आपदा प्रबंधन की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है, हालांकि शुरुआती जांच में एयर कंडीशनर में हुए संभावित विस्फोट को आग की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों की ओर से आग के वास्तविक कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

इसे भी देखें:-सरकार के ऐलान के बाद देवेंद्र महतो ने भूख हड़ताल पर लगाया विराम #jharkhand

Read More News

Read More