झारखंड में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 1379 पद खाली

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

NEWS SAGA DESK :

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। झारखंड पोस्टल सर्किल में इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,379 पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर यानी BPM, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर यानी ABPM और ग्रामीण डाक सेवक के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

10वीं पास युवाओं को मौका

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। खास बात यह है कि 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य रखा गया है।

इसके अलावा आवेदक को संबंधित क्षेत्र की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर की जानकारी और साइकिल चलाने का ज्ञान होना भी जरूरी है।

किस जिले में कितने पद?

झारखंड में सबसे ज्यादा सिंहभूम डिवीजन में 250 पद हैं. इसके बाद पलामू में 216, रांची में 211 और हजारीबाग में 199 पद हैं.

  • देवघर – 121 पद
  • धनबाद – 62 पद
  • गिरिडीह – 117 पद
  • गुमला – 88 पद
  • हजारीबाग – 199 पद
  • पलामू – 216 पद
  • रांची – 211 पद
  • संथाल परगना – 112 पद
  • सिंहभूम – 250 पद

 उम्र सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

आवेदन की जरूरी तारीखें

  • GDS भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अगस्त 2026 से हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 है.
  • ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है.

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज तैयार रखने चाहिए. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को जरूर पढ़ लें.

Read More News

Read More