BRICS Summit 2026 : आज से अगले तीन दिन दिल्ली पर रहेगी दुनिया की नजर

BRICS Summit 2026 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त है। 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में विश्व के बड़े नेता अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

News Saga Desk

दिल्ली में आज से अगले तीन दिन आम दिनों जैसे नहीं रहने वाले हैं। राजधानी में BRICS Summit को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई बड़े विदेशी नेता शामिल होंगे। 11 सितंबर से ही ट्रैफिक और सुरक्षा का विशेष प्लान लागू कर दिया गया है। समिट के चलते दिल्ली के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है। प्रशासन का कहना है कि VVIP मूवमेंट और संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

आज से लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 से 13 सितंबर तक के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। VVIP काफिलों के गुजरने के दौरान कई रास्तों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है या वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जा सकता है। 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कें इस व्यवस्था के दायरे में हैं और 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। BRICS Summit के पहले मुख्य

BRICS Summit

दिन दोपहर करीब 2 बजे से विदेशी नेताओं का भारत मंडपम पहुंचना शुरू होगा। इसके बाद बंद कमरे में अहम बैठक होगी, जिसमें वैश्विक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। शाम को ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी, ग्रुप फोटो और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम होंगे। दिन का समापन प्रधानमंत्री की ओर से आयोजित गाला डिनर के साथ होगा।

13 सितंबर को होगा समिट का अंतिम दिन

13 सितंबर को समिट का आखिरी दिन होगा। साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता सुबह भारत मंडपम पहुंचेंगे। इसके बाद ग्रुप फोटो और ओपन सेशन होगा, जहां नेता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, भारत मंडपम के आसपास और VVIP रूट पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, मथुरा रोड, जनपथ, अशोका रोड और बाराखंभा रोड जैसे रास्तों पर जरूरत के मुताबिक आवाजाही नियंत्रित की जा सकती है।

इसे भी देखे- रोजगार के बदले में ‘कॉल गर्ल’ वाली लड़की ने दी सफाई, सामने आया नया वीडियो

दिल्ली के स्कूल आज रहेंगे बंद

BRICS Summit की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के करीब 25 से 30 हजार जवान तैनात किए जाने की तैयारी है। भारत मंडपम और VVIP रूट पर CCTV, एंटी-ड्रोन सिस्टम और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। यानी अगले तीन दिन दिल्ली में निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक करें, ट्रैफिक अपडेट देखें और संभव हो तो प्रभावित इलाकों से बचें।

आम लोगों के लिए भी सलाह जारी की गई है कि यदि जरूरी न हो तो समिट से जुड़े संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को भी यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने को कहा गया है।

Read More News

Read More