Mirzapur The Movie Box Office: फिल्म ने 7 दिनों में भारत में ₹148.45 करोड़ नेट और दुनियाभर में ₹213 करोड़ कमाए। ‘अवारापन 2’ को पीछे छोड़ा।
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पहले ही सप्ताह में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹148.45 करोड़ नेट का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई ₹200 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए करीब ₹213 करोड़ तक पहुंच गई है। Mirzapur The Movie Box Office के ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने इसी के साथ ‘अवारापन 2’ को पीछे छोड़ते हुए 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-5 लिस्ट में जगह बना ली है।

फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच खास उत्साह देखने को मिला। कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के किरदार में अली फजल और मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु शर्मा की वापसी ने फिल्म के प्रति पहले से मौजूद क्रेज को और बढ़ा दिया।
पहले दिन ₹25.75 करोड़ की शानदार शुरुआत
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 4 सितंबर को रिलीज के पहले दिन ₹25.75 करोड़ नेट कमाए। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर ₹32 करोड़ हो गई।
रविवार फिल्म के लिए सबसे बड़ा दिन साबित हुआ। तीसरे दिन फिल्म ने ₹36 करोड़ नेट का कारोबार किया। इसके बाद सोमवार को कलेक्शन ₹16 करोड़ रहा, जबकि मंगलवार को ₹15.60 करोड़ की कमाई हुई।
बुधवार को फिल्म ने ₹12.55 करोड़ और गुरुवार को ₹10.55 करोड़ नेट कमाए। इस तरह सात दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन ₹148.45 करोड़ हो गया।
इसे भी देखें...रोजगार के बदले में 'कॉल गर्ल' वाली लड़की ने दी सफाई, सामने आया नया वीडियो
भारत के अलावा Mirzapur The Movie Box Office का प्रदर्शन विदेशी बाजारों में भी बेहतर हुआ है। शुरुआती दिनों में विदेशों से फिल्म की कमाई अपेक्षाकृत धीमी बताई गई थी, लेकिन वीकेंड के बाद इसमें तेजी आई।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तक फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 3.7 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹177 करोड़ ग्रॉस के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹213 करोड़ तक पहुंच गया।
No Comment! Be the first one.