रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के 1 करोड़ और गहने चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के 1 करोड़ रुपये और गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने नौकरानी बर्नाली मृधा और उसके पति को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक सनसनीखेज और विश्वासघात का मामला सामने आया है, जहां एक बीमार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की जीवनभर की मेहनत की कमाई पर उनकी ही भरोसेमंद नौकरानी ने डाका डाल दिया। नैहट्टी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर पीड़ित के बैंक खाते से एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि और लाखों रुपये मूल्य के सोने के गहने गायब कर दिए। पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले

बीमारी और बेबसी का नौकरानी ने उठाया फायदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैहट्टी के वार्ड नंबर 27 में रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्वार्टर में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी विश्वनाथ चक्रवर्ती अपनी बहन शिखा चक्रवर्ती के साथ रहते हैं। विश्वनाथ और उनकी बहन शिखा, दोनों ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और उनकी शारीरिक स्थिति ऐसी है कि वे चलने-फिरने में पूरी तरह से असमर्थ हैं।

उनकी इस बेबसी और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कांचरापाड़ा के वार्ड नंबर 3 (बाबू ब्लॉक) की रहने वाली बर्नाली मृधा नाम की महिला को घर के कामकाज के लिए रखा गया था। बर्नाली पिछले चार वर्षों से उनके घर में बतौर नौकरानी काम कर रही थी। लंबे समय से काम करने के कारण चक्रवर्ती परिवार उस पर आंख मूंदकर विश्वास करने लगा था। इस पूरी साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब परिवार को कुछ वित्तीय जरूरतों के लिए बैंक खाते की जानकारी हासिल करनी पड़ी। जब बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट देखा गया और खाते में जमा जीवनभर की गाढ़ी कमाई गायब पाई गई, तो असहाय भाई-बहन के होश उड़ गए। खाते से एक करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि गायब हो चुकी थी। इसके बाद जब घर में रखे सोने के गहनों की जांच की गई, तो वे भी अपनी जगह से गायब मिले।


इसे भी देखें…नोटिस से भड़के दुकानदार! Ranchi का मोरहाबादी वेंडर मार्केट बंद #ranchi #morabadi

दोनों भाई-बहन को तुरंत समझ आ गया कि जिस नौकरानी को उन्होंने अपने परिवार के सदस्य की तरह माना था, उसी ने उनकी बेबसी का फायदा उठाकर उन्हें सड़क पर ला खड़ा किया है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी किए गए पैसों और गहनों की बरामदगी की जा सके। पुलिस अब पीड़ित के बैंक खातों के सभी ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, एटीएम से पैसे निकालने की तारीखों व लोकेशन, और चेकबुक के इस्तेमाल की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कर रही है।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More