Warning: include_once(/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451
जमशेदपुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

जमशेदपुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी मोहन यादव को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें मामले से जुड़ा ताजा अपडेट।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर बने बिंदल मॉल परिसर के उडुपी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस की विशेष टीम ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी मोहन यादव को उसके एक सहयोगी के साथ चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र

हथियार और बाइक बरामद, जमशेदपुर ला रही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और शूटरों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इसके अलावा शूटरों को बाइक और अन्य सामान (लॉजिस्टिक) मुहैया कराने वाले एक अन्य सहयोगी को भी पुलिस ने दबोचा है। चंडीगढ़ में गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम दोनों मुख्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुकी है। जमशेदपुर पुलिस जल्द ही औपचारिक प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

छत्तीसगढ़ से पकड़े गए 4 आरोपी 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर इस हाई-प्रोफाइल केस की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस ने पूर्व में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों—मनोज सरकार, टीटू शर्मा, दीपू ओझा और शंकर मुंडा को अदालत से 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान चारों से कड़ी पूछताछ की जा रही है, जिससे इस वारदात से जुड़े कई अहम सुराग और नेटवर्क की जानकारी हाथ लगी है। पुलिस अब चंडीगढ़ से गिरफ्तार मोहन यादव और उसके साथी के बयानों का मिलान इन चारों से कराकर पूरे आपराधिक सिंडिकेट को ध्वस्त करने की तैयारी में है।गौरतलब है कि बीते 26 सितंबर को मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में बाइक सवार दो बेखौफ अपराधियों ने करीब 12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस अचानक हुई गोलीबारी में कदमा (जयप्रभा कॉम्प्लेक्स) निवासी डोमनिक सैमसन, कपाली निवासी रिजवान दिलशाद और सोनारी निवासी कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले के उद्भेदन के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस फायरिंग के पीछे की मुख्य वजह, रंगदारी या आपसी रंजिश के कोणों की गहनता से जांच कर रही है।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More