Warning: include_once(/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-content/mu-plugins/wp-1d1940cb0fc2.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u509621836/domains/newssaga.com/public_html/wp-settings.php on line 451
BREAKING: पहले घेरा, फिर की मारपीट और सिर में दागी गोली, कटिहार में अधिवक्ता की हत्या - News Saga

BREAKING: पहले घेरा, फिर की मारपीट और सिर में दागी गोली, कटिहार में अधिवक्ता की हत्या

बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास हुई, जहां बाजार के बीच अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी को घेरकर हमला कर दिया

NEWS SAGA DESK

बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास हुई, जहां बाजार के बीच अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी को घेरकर हमला कर दिया। गोली चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, गुड्डू अंसारी किसी काम से बाजार की ओर गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों ने पहले उनके साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिराने के बाद सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच में कोर्ट से जुड़े किसी विवाद की चर्चा है, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इधर, मृतक अधिवक्ता के परिजनों ने हत्या के पीछे पुराना विवाद होने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, गुड्डू अंसारी का कुछ लोगों के साथ पहले विवाद हुआ था और कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिवार ने पुराने विवाद से जुड़े कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों का दावा है कि जिन लोगों पर उन्हें शक है, वे मृतक के घर के आसपास ही रहते हैं और परिवार उन्हें पहचानता है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस फिलहाल हत्या के सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Read More News

त्योहार से पहले मंईयांओं को बड़ा तोहफा, इन 2 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंची सम्मान राशि

मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। त्योहारों के बीच झारखंड सरकार...

Read More