सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, पटना और लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव जानें।
News Saga Desk
सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सोने के भाव में हल्की कमजोरी आने के बाद देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1,51,410 रुपये से 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,790 रुपये से 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई है। चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
सोने-चांदी के भाव में मामूली गिरावट
आज बाजार में सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग शहरों में भाव के बीच थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
22 कैरेट सोने की कीमत भी शहर के अनुसार अलग-अलग है। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोना 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में इसका भाव 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने-चांदी की कीमतों में यह अंतर स्थानीय बाजार की परिस्थितियों और अन्य लागतों के कारण हो सकता है।
दिल्ली में सोने का ताजा भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में मामूली गिरावट के बाद यह 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर निवेशकों के साथ-साथ आभूषण खरीदने वालों की भी नजर रहती है। हालांकि, गहने खरीदते समय ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बताई गई कीमतों के अलावा मेकिंग चार्ज और लागू करों के कारण अंतिम बिल की राशि अलग हो सकती है।
इसे भी देखे- दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन तेज | ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, झारखंड के नेता भी पहुंचे
मुंबई, अहमदाबाद और भोपाल में कितनी है कीमत?
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना यहां 1,38,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,51,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सोने के भाव इसी स्तर पर हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,51,460 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
No Comment! Be the first one.