झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर नारेबाजी हुई।
NEWS SAGA DESK
झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय के बाहर दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट के साथ पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर में चोट लगने की भी जानकारी मिली है
मिली जानकारी के अनुसार, JNU प्रकरण में कथित रूप से शामिल कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से मार्च निकालते हुए बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी चलने और पत्थरबाजी की खबर सामने आई। घटना के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। एक भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर चोट लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि, घायलों की कुल संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।
घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय के आसपास तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। फिलहाल, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
No Comment! Be the first one.