रांची के रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम की परेशानी से राहत दिलाने के लिए नई योजना पर काम शुरू करने की पहल की गई है। अस्पताल परिसर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास और वैकल्पिक सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
NEWS SAGA DESK

योजना के तहत रिम्स के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को आपस में जोड़ने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, बरियातू रोड से कोकर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग रास्ता बनाने का भी प्रस्ताव है। इसका मकसद अस्पताल परिसर से गुजरने वाले सामान्य वाहनों का दबाव कम करना है।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर प्रस्ताव पर पहल करने को कहा है। यदि योजना को मंजूरी मिलती है और इसे जमीन पर उतारा जाता है, तो रिम्स में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को आवागमन में बड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही, एंबुलेंस को रास्ता मिलने में होने वाली परेशानी भी कम होने की उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.