गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बीजेपी विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा

सरायकेला के गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी वायरलेस ऑपरेटर हिरासत में है। बीजेपी विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा।

News Saga Desk

सरायकेला-खरसावां: झारखंड में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता अपने पति के साथ हुई मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान थाने में तैनात एक वायरलेस ऑपरेटर उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी पुलिसकर्मी नीरज लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है।

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गम्हरिया थाना परिसर का है। एक महिला अपने पति के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने रात में थाने पहुंची थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे थाने में तैनात वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा महिला को थाना परिसर स्थित एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। उसने स्थानीय लोगों, नेताओं और पत्रकारों को भी अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसडीपीओ ने थाने पहुंचकर शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तथा पूरे मामले की जांच शुरू कराई।

वहीं, आरोपी वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नीरा यादव ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर बीजेपी विधायक नीरा यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महिला सुरक्षा और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची महिला के साथ थाना परिसर में ही ऐसी घटना हो जाए, तो आम महिलाओं का पुलिस प्रशासन पर भरोसा कैसे कायम रहेगा।

नीरा यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से राज्य महिला आयोग खाली पड़ा है, जिससे महिलाओं को अपनी समस्याएं उठाने में परेशानी हो रही है।

बीजेपी का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान

बीजेपी विधायक ने राज्य में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भी हेमंत सरकार को घेरा। उन्होंने इस घटना के विरोध में रविवार को बीजेपी के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का ऐलान किया है।

बीजेपी ने पीड़िता को न्याय दिलाने, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पूरे मामले में सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को अपने एक्स पोस्ट में घटना को झारखंड के जंगलराज की सबसे घिनौनी तस्वीर बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

चंपाई सोरेन ने कहा कि एक महिला न्याय और सुरक्षा की उम्मीद में पुलिस के पास पहुंचती है, लेकिन जब थाने के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म हो तो वह फरियाद लेकर आखिर कहां जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को आधी रात में नियमों की अनदेखी कर बिना महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के थाने लाया गया। केवल थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। दोषी पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने के साथ वरीय अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

Read More News

गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बीजेपी विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा

सरायकेला के गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी वायरलेस ऑपरेटर हिरासत...

भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर चाकू-तलवार से हमला

भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के बाहर मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग और चाकू...

Read More