रांची पुलिस लाइन में जुए की महफिल, 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार, सभी निलंबित

रांची पुलिस लाइन में छापेमारी के दौरान जुआ खेलते हुए 10 पुलिसकर्मी पकड़े गए। सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने सभी को निलंबित करने की पुष्टि की।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कानून के रखवालों पर ही कानून तोड़ने का आरोप लगा है। जिस पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कानून का पालन करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसी परिसर में कुछ जवान कथित तौर पर जुए की महफिल सजा रहे थे। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों की अचानक छापेमारी में जुआ खेलते हुए 10 पुलिसकर्मी पकड़े गए। मामले के सामने आने के बाद सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला रांची पुलिस लाइन परिसर का है। यहां कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने पुलिस लाइन परिसर में अचानक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस लाइन परिसर में जुआ खेल रहे 10 पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों की इस कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

मामले में सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने बताया कि जुआ खेलते पकड़े गए सभी 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस लाइन जैसे महत्वपूर्ण परिसर में पुलिसकर्मियों के कथित तौर पर जुआ खेलने का मामला सामने आने के बाद विभागीय अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बीजेपी विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा

सरायकेला के गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी वायरलेस ऑपरेटर हिरासत...

भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर चाकू-तलवार से हमला

भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के बाहर मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग और चाकू...

Read More