10 साल बाद JTET देने निकले अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा, 5 घंटे लेट ट्रेन बनी मुसीबत

JTET 2026 देने जा रहे कई अभ्यर्थियों की ट्रेन 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 4-5 घंटे लेट होने से परीक्षा छूट गई। आसनसोल के पास अभ्यर्थियों ने विरोध किया।

News Saga Desk

करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) आयोजित हुई, लेकिन कई अभ्यर्थियों के लिए यह दिन निराशा लेकर आया। पहले परीक्षा के आयोजन के लिए सालों इंतजार करना पड़ा, फिर दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों ने परेशानी बढ़ाई और अब रेलवे की देरी के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा देने से ही वंचित रह गए।

मामला ट्रेन संख्या 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन करीब 4 से 5 घंटे की देरी से चल रही थी। इसे सुबह 7 बजे टाटानगर पहुंचना था, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण ट्रेन से सफर कर रहे कई JTET अभ्यर्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक समय पर नहीं पहुंच सके। नतीजतन उनकी परीक्षा छूट गई।

आसनसोल के पास अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन

परीक्षा छूटने से नाराज अभ्यर्थियों ने आसनसोल के पास रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों का कहना है कि JTET के आयोजन के लिए उन्हें करीब 10 साल तक इंतजार करना पड़ा था। परीक्षा की तैयारी में उन्होंने काफी समय और मेहनत लगाई, लेकिन ट्रेन की देरी ने उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका ही नहीं दिया।

तीन जिलों का विकल्प, फिर भी दूर मिला परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों की परेशानी केवल ट्रेन की देरी तक सीमित नहीं रही। उनका कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरते समय तीन जिलों का विकल्प देने के बावजूद कई उम्मीदवारों को काफी दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। कुछ अभ्यर्थियों को अपने विकल्प वाले जिलों से करीब 10 जिलों की दूरी पर परीक्षा केंद्र मिला। ऐसे में परीक्षा देने के लिए उन्हें लंबी यात्रा करनी पड़ी।

अब जिम्मेदारी और राहत को लेकर उठ रहे सवाल

अभ्यर्थियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रेन की देरी के कारण परीक्षा छूटने पर उनके नुकसान की भरपाई कैसे होगी। उनका कहना है कि जब परीक्षा का आयोजन लंबे अंतराल के बाद हुआ, तो यात्रा और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी परेशानियों को लेकर भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए थी।

फिलहाल, प्रभावित अभ्यर्थियों को रेलवे प्रशासन और परीक्षा आयोजित करने वाले विभाग की ओर से राहत मिलने का इंतजार है। अब देखना होगा कि इस मामले में कोई आधिकारिक पहल होती है या नहीं।

Read More News

गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बीजेपी विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा

सरायकेला के गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी वायरलेस ऑपरेटर हिरासत...

भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर चाकू-तलवार से हमला

भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के बाहर मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग और चाकू...

Read More