शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर बड़ा धमाका, फिल्म ‘किंग’ का टीजर हो सकता है रिलीज

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का टीजर या नया प्रमोशनल वीडियो रिलीज होने की चर्चा है। सिद्धार्थ आनंद की पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

News Saga Desk

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के जन्मदिन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। 2 नवंबर को अभिनेता अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म किंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आने की चर्चा है। माना जा रहा है कि जन्मदिन के मौके पर फिल्म की पहली झलक या कोई खास प्रमोशनल वीडियो जारी किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नवंबर की आधी रात को फिल्म ‘किंग’ से जुड़ा नया प्रमोशनल वीडियो जारी हो सकता है। हालांकि, यह टीजर होगा, गाना होगा या फिल्म का कोई अन्य वीडियो, इस बारे में निर्माताओं की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सिद्धार्थ आनंद की पोस्ट से बढ़ी हलचल

फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने आधी रात को तीन अलग-अलग संदेश पोस्ट किए। इन संदेशों को जोड़ने पर लिखा था, ‘दुनिया के जश्न मनाने का वक्त आ गया है।’

निर्देशक की इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख के जन्मदिन पर ‘किंग’ का टीजर या फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। हालांकि, फिलहाल सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले मुंबई में जश्न का माहौल नजर आने लगा है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास रोशनी से सजाया गया है। वहीं, शाहरुख के घर मन्नत के बाहर भी तैयारियां की जा रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी अभिनेता के प्रशंसकों के बड़ी संख्या में उनके आवास के बाहर जुटने की उम्मीद है।

‘पठान’ के बाद फिर साथ आए शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन शाहरुख के प्रतिद्वंद्वी की भूमिका निभाएंगे। वहीं, शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी पहली बार उनके साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय बताई गई है। अब सभी की निगाहें 2 नवंबर पर टिकी हैं। देखना होगा कि शाहरुख के जन्मदिन पर मेकर्स ‘किंग’ का टीजर जारी करते हैं या फैंस को कोई और खास सरप्राइज मिलता है।

Read More News

गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बीजेपी विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा

सरायकेला के गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी वायरलेस ऑपरेटर हिरासत...

भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर चाकू-तलवार से हमला

भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के बाहर मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग और चाकू...

Read More