झारखंड के राशन कार्डधारियों को हर महीने मिलेगी चना दाल, सरकार ने शुरू की तैयारी

झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा के तहत एक और राहत देने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र राशन कार्डधारियों को हर महीने एक किलो चना दाल उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है।

NEWS SAGA DESK

झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा के तहत एक और राहत देने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र राशन कार्डधारियों को हर महीने एक किलो चना दाल उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशालय ने आपूर्ति एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना से राज्य के करीब 66.92 लाख परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

हर महीने राशन दुकान से मिलेगी एक किलो दाल

सरकारी प्रावधान के अनुसार, पात्र परिवारों को प्रत्येक महीने एक किलो चना दाल रियायती दर पर दी जाएगी। इसका लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के तहत आने वाले परिवारों को मिलेगा। इसमें प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH), अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और हरा राशन कार्डधारी शामिल हैं।

66 लाख से ज्यादा परिवार योजना के दायरे में

आंकड़ों के अनुसार, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में 5,87,567 परिवार पंजीकृत हैं। वहीं, NFSA के तहत 61,05,156 परिवार राशन का लाभ उठा रहे हैं। इनमें 51,88,089 प्राथमिकता प्राप्त और 9,17,067 अंत्योदय परिवार शामिल हैं। दोनों योजनाओं को मिलाकर करीब 66.92 लाख परिवारों तक चना दाल पहुंचाने की तैयारी है।

23 नवंबर तक टेंडर के लिए आवेदन

चना दाल की आपूर्ति के लिए सरकार ने ऑनलाइन टेंडर जारी किया है। इच्छुक एजेंसियों को 12,82,75,200 रुपये की ईएमडी जमा करनी होगी। आपूर्तिकर्ताओं का चयन ई-टेंडर और ई-रिवर्स ऑक्शन के जरिए होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर 2026 है, जबकि तकनीकी निविदाएं 25 नवंबर को सुबह 11 बजे खोली जाएंगी।

Read More News

रांची में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रेन से 15 किलो गांजा बरामद; यूपी-बिहार के 4 तस्कर गिरफ्तार

रांची के टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ ने 15 किलो गांजा बरामद किया है। 7.50...

आदिवासी संगठनों का फूटा गुस्सा, रांची में लगेगी निशा भगत की आदमकद प्रतिमा; सीबीआई जांच की मांग

झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत पर आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है। आदिवासी संगठनों...

Read More