झारखंड में कृषि क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग ने रांची जिले में फसल रक्षक के 21 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
NEWS SAGA DESK
झारखंड में कृषि क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग ने रांची जिले में फसल रक्षक के 21 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 11 महीने तक काम करने का मौका मिलेगा। इसके बदले उन्हें हर महीने 11,851 रुपये मानदेय दिया जाएगा। हालांकि, यह नियमित सरकारी नौकरी नहीं होगी और नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी आधार पर की जाएगी
किस वर्ग के लिए कितने पद
कुल 21 रिक्तियों में 9 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 7, अनुसूचित जाति के लिए 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 2 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं।
10वीं पास होना जरूरी, ये योग्यताएं भी अनिवार्य
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ कृषि या उद्यान निदेशालय अथवा संबंधित संस्थान और ICAR से कम से कम पांच दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा का ज्ञान, साइकिल चलाने की क्षमता और पेड़ों पर चढ़ने में सक्षम होना भी जरूरी है। इस भर्ती में केवल रांची जिले के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकेंगे।
खेतों में जाकर करना होगा काम
चयनित फसल रक्षकों को खेतों में फसलों की स्थिति का निरीक्षण करना, कीट और बीमारियों की पहचान करना तथा जरूरत पड़ने पर कीटनाशकों का छिड़काव करना होगा। इसके अलावा किसानों को प्रशिक्षण देने और फसल सुरक्षा के
No Comment! Be the first one.