नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा रहे यश ने भव्य लुक के लिए 30 से 33 किलो वजनी कॉस्ट्यूम और 1.8 किलो का मुकुट पहना। जानिए शूटिंग से जुड़े अनसुने किस्से।
फिल्ममेकर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और भव्य फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म में जहां एक तरफ भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी दर्शकों का दिल जीत रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ‘रॉकिंग स्टार’ यश का खूंखार ‘रावण’ अवतार सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहा है। पर्दे पर लंका नरेश रावण के किरदार को बेहद भव्य, खतरनाक और प्रभावी दिखाने के लिए मेकर्स और कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है। हाल ही में फिल्म की कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने इस लुक के पीछे की अनकही कहानियों का खुलासा किया है।
30 से 33 किलो तक के भारी-भरकम कपड़े पहने यश ने फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर सानिया सरधरिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि रावण के किरदार को शाही और खूंखार रूप देने के लिए कॉस्ट्यूम पर विशेष काम किया गया। आम तौर पर यश जो कॉस्ट्यूम और गहने पहनते थे, उनका वजन ही 16 से 20 किलो तक होता था। हालांकि, कुछ खास और भारी दृश्यों—जैसे लंका का राजसी लुक, रावण की अपनी शादी और शूर्पणखा की शादी के सीन्स—के दौरान उनके कॉस्ट्यूम का कुल वजन बढ़कर 30 से 33 किलो तक पहुंच जाता था। इतने भारी-भरकम कपड़ों और आभूषणों के साथ शूटिंग करना शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण था।
सिर पर था 1.8 किलो का भारी मुकुट डिजाइनर सानिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती रावण का मुकुट तैयार करना था। सिर पर थोड़ा सा भी वजन इंसान को असहज कर देता है। मुकुट को जितना हो सके हल्का बनाने के लिए टीम ने कई 3D डमी तैयार किए और रिवर्स-इंजीनियरिंग का सहारा लिया। तमाम कोशिशों के बावजूद मुकुट का वजन 1.8 किलो से कम नहीं हो पाया। इतने भारी कॉस्ट्यूम और मुकुट के कारण यश को सेट पर चलने-फिरने में भी काफी कठिनाई होती थी। हालांकि, जब यश को यह अहसास हुआ कि यह शूट शारीरिक रूप से बेहद थकाऊ होने वाला है, तो उन्होंने इसे सकारात्मक और मजेदार तरीके से लिया। माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखने के लिए वह अक्सर अपने कॉस्ट्यूम के नुकीले और धारदार हिस्सों से क्रू मेंबर्स को मजाकिया अंदाज में डराते और चिढ़ाते रहते थे, जिससे सेट पर ऊर्जा बनी रहती थी।
‘रामायण’ फिल्म से जुड़ी खास बातें नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस मेगा बजट ‘रामायण’ में लक्ष्मण के दमदार किरदार में रवि दुबे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के लिए इसका संगीत दो दिग्गज संगीतकारों—ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर (Hans Zimmer)—को सौंपा गया है। फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हो चुका है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रहा है, जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2028 तक सिनेमाघरों में दस्तक देगा। शुरुआती दिनों में ही फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।
No Comment! Be the first one.