गिरिडीह में निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, 30 महापुरुषों की झांकी बनी आकर्षण

NEWS SAGA DESK

गिरिडीह में भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 30 महापुरुषों की झांकी, महिलाओं की भारी भागीदारी और समाज की एकता इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

झारखंड के गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा शहर भक्तिमय और उत्साह से गूंज उठा। केंद्रीय चित्रगुप्त महा परिवार के आह्वान पर आयोजित इस विशाल शोभायात्रा की शुरुआत झंडा मैदान के समीप स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर से हुई। इससे पूर्व मंदिर परिसर में भगवान श्री चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती संपन्न की गई, जिसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और धार्मिक नारों के साथ यह यात्रा रवाना हुई।

श्री चित्रगुप्त पूजा

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, हुआ भव्य स्वागत यह शोभायात्रा गिरिडीह के प्रमुख मार्गों जैसे आंबेडकर चौक, जेपी चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, बरगंडा चौक और मधुवन मेंस वेजिज से होते हुए वापस झंडा मैदान स्थित चित्रगुप्त मंदिर जेल परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर और फूल-मालाओं से इसका स्वागत किया। बरगंडा चौक स्थित राज टेलीकॉम के समीप वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता संजीव कुमार, कविराज और गौरव के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों के बीच मीठे शरबत का वितरण किया गया और उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस आयोजन में गिरिडीह नगर के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से भी कायस्थ महापरिवार के पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

30 महापुरुषों की झांकी बनी मुख्य आकर्षण इस वर्ष की शोभायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता कायस्थ समाज से जुड़े 30 महापुरुषों की तस्वीरों वाली झांकी रही। महान विभूतियों के चित्रों से सजे टोटो और वाहनों को जब शहर की सड़कों पर निकाला गया, तो उसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पल को अपने कैमरों में कैद किया। इस झांकी के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और समाज सुधार के संकल्प शोभायात्रा में महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। महिला अध्यक्ष प्रो. पुष्पा सिन्हा, डॉ. पायल वर्मा और तनुजा सहाय ने समाज में महिलाओं कीससशक्तिकरण, दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर जोर दिया। वहीं, वक्ताओं ने समाज में आपसी गुटबाजी को भुलाकर एकजुट होने, राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने और हर घर तक संपर्क साधने के लिए एक रोस्टर तैयार करने की बात कही।

श्री चित्रगुप्त पूजा

गरीब छात्रों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कार्यक्रम के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संजीव नाथ (ढुल्लू) ने घोषणा की कि चित्रांश समाज के गरीब और जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई में हरसंभव मदद की जाएगी ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

प्रमुख आयोजकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, सचिव अभय सिन्हा, शिवेन्द्र सिन्हा, अधिवक्ता प्रकाश सहाय, अजय सिन्हा उर्फ मंटू, चंद्रमोहन प्रसाद, चुन्नू कांत, राकेश सिन्हा, सतीश कुंदन, नवीन सिन्हा, राजेश सिन्हा, जयशंकर सिन्हा उर्फ सिंकू सिन्हा, संजीव नाथ (ढुल्लू) सहित केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार समिति के तमाम सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शोभायात्रा के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को चित्रगुप्त पूजा की शुभकामनाएं दीं।

Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More