HEC के वैल्यूएशन के खिलाफ मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, निजीकरण की जताई आशंका

रांची के धुर्वा स्थित HEC के वैल्यूएशन के विरोध में हटिया मजदूर यूनियन सीटू ने प्रदर्शन किया। हरेंद्र प्रसाद यादव ने निजीकरण की आशंका और दो साल से वेतन बकाया होने का आरोप लगाया।

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के वैल्यूएशन की प्रक्रिया को लेकर हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) ने विरोध जताया है। शुक्रवार को यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों ने एचईसी मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए एचईसी के संभावित निजीकरण को लेकर चिंता व्यक्त की।

यूनियन नेता हरेंद्र प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के माध्यम से एचईसी का वैल्यूएशन करवा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के जरिए आने वाले दिनों में सार्वजनिक क्षेत्र के इस प्रतिष्ठान को निजी हाथों में सौंपा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एचईसी जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थान के भविष्य को लेकर मजदूरों में चिंता बढ़ रही है।

हरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि एचईसी के मजदूरों का वेतन दो वर्षों से अधिक समय से लंबित है। वेतन भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भेल प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रबंधन केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप काम कर रहा है और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

यूनियन नेता ने बताया कि एचईसी के मजदूर और यूनियन प्रतिनिधि अपनी समस्याओं को लेकर भाजपा के विधायकों, सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि, उनके अनुसार अब तक केवल आश्वासन ही मिला है प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने बकाया वेतन भुगतान और एचईसी के भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।फिलहाल वैल्यूएशन प्रक्रिया और निजीकरण संबंधी आशंकाओं पर केंद्र सरकार तथा संबंधित प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।

Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More