सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और मुआवजे की मांग की।

ईचागढ़। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार देर रात हाथियों ने कई गांवों में जमकर उत्पात मचाया। कुकड़ू गांव में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने एक घर और दो राशन दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, ईचागढ़ प्रखंड के पुरीहेंसा और बड़ा चुनचुड़िया गांव में 15 से 20 हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी पकी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात कुकड़ू गांव पहुंचे एक जंगली हाथी ने सबसे पहले सर्वेश्वर कुमार के घर को निशाना बनाया। हाथी ने घर की एल्बेस्टर शीट तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी लुबू कुमार की राशन दुकान में घुस गया। उसने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर रखे चावल, आलू, आटा सहित अन्य खाद्य सामग्री खा ली। वहीं, आटा और चीनी की बोरियों को सड़क पर फेंककर बर्बाद कर दिया। घटना में दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है।

इसके अलावा हाथी ने अनिल रजक की सरकारी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का शटर तोड़ दिया और वहां रखे चावल को नुकसान पहुंचाया।

15 से 20 हाथियों के झुंड ने धान की फसल रौंदी

दूसरी ओर, ईचागढ़ प्रखंड के पुरीहेंसा और बड़ा चुनचुड़िया गांव में 15 से 20 जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने मनोरंजन कर्मकार, आनंद लोहरा, नरसिंह लोहरा सहित कई किसानों के खेतों में लगी पकी धान की फसल को रौंद दिया।

फसल बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों की लगातार आवाजाही से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

हाथियों के डर से घरों में दुबके रहे ग्रामीण

रात के समय गांवों में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों के झुंड को देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि कुकड़ू और ईचागढ़ क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। कभी झुंड तो कभी झुंड से बिछड़े हाथी गांवों में प्रवेश कर रहे हैं। पहले हाथी मुख्य रूप से खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाते थे, लेकिन अब घरों और दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

वन विभाग से रात्रि गश्ती और मुआवजे की मांग

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को हाथियों से बचाने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

उन्होंने वन विभाग से प्रभावित गांवों में नियमित रात्रि गश्ती कराने, हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों को समय पर अलर्ट करने की मांग की।

साथ ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

अशोक कुमार साहू ने सर्वेश्वर कुमार, लुबू कुमार और अनिल रजक को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More