अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्जुन मुंडा ने रांची और खरसावां के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

News Saga Desk

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत शनिवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही अर्जुन मुंडा रांची से तत्काल जमशेदपुर पहुंचे। उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी अस्पताल में मौजूद हैं।

डेढ़ साल से चल रहा था इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, सायरा मुंडा पिछले करीब डेढ़ साल से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण घर पर ही उपचार करा रही थीं। शनिवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन या परिवार की ओर से उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

रांची और खरसावां के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित

मां की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण अर्जुन मुंडा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है। रांची और खरसावां में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य संबंधी सूचना मिलते ही अर्जुन मुंडा अपने कार्यक्रम छोड़कर जमशेदपुर पहुंचे और मां के पास रहने का निर्णय लिया। फिलहाल परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर सभी 24 जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, रांची में स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रांची सहित सभी 24 जिलों में रन फॉर क्लीनलीनेस का आयोजन हुआ।...

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।...

Read More