रांची में सुबह-सुबह धरती कांपी, नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप

24 नवंबर, मंगलवार की सुबह झारखंड के कुछ इलाकों में अचानक कंपन महसूस होने की चर्चा से लोगों के बीच चिंता बढ़ गई। राजधानी रांची में सुबह करीब 7 बजे कुछ लोगों ने कुछ सेकेंड तक घरों और आसपास की चीजों में हलचल महसूस करने का दावा किया।

NEWS SAGA DESK

24 नवंबर, मंगलवार की सुबह झारखंड के कुछ इलाकों में अचानक कंपन महसूस होने की चर्चा से लोगों के बीच चिंता बढ़ गई। राजधानी रांची में सुबह करीब 7 बजे कुछ लोगों ने कुछ सेकेंड तक घरों और आसपास की चीजों में हलचल महसूस करने का दावा किया। फर्नीचर और सामान में कंपन महसूस होने के बाद कई लोगों ने इसे भूकंप से जोड़कर देखा।

इसी दौरान पड़ोसी देश नेपाल के कोशी प्रांत में भूकंप आने की खबर सामने आई। हालांकि, झारखंड में भूकंप आने या इसके झटके महसूस होने की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रांची के कई इलाकों में कंपन महसूस होने का दावा

रांची के लोवाडीह, खेलगांव और बहू बाजार सहित कुछ इलाकों के लोगों ने सुबह कंपन महसूस होने की बात कही। लोगों के अनुसार, कुछ पल के लिए आसपास रखी वस्तुओं और फर्नीचर में हलचल महसूस हुई, जिसके बाद इलाके में भूकंप को लेकर चर्चा शुरू हो गई।हालांकि, इन घटनाओं को लेकर फिलहाल किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

नेपाल में सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।नेपाल में भूकंप की खबर और उसी समय झारखंड के कुछ इलाकों में कंपन महसूस किए जाने के दावों के बाद दोनों घटनाओं को लेकर लोगों के बीच संभावित संबंध की चर्चा होने लगी।

झारखंड में भूकंप की आधिकारिक पुष्टि नहीं

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, 24 नवंबर को झारखंड या रांची में अलग से भूकंप दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए नेपाल में आए भूकंप का असर झारखंड तक पहुंचा था या स्थानीय स्तर पर किसी अन्य कारण से कंपन महसूस हुआ, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Read More News

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी, हथियारों को लेकर किया बड़ा दावा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी ने 10 राइफल...

रांची रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली जल्द शुरू होगी

झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर सुनने में अक्षम यात्रियों के लिए दिसंबर के अंत तक डिजिटल सांकेतिक...

Read More