झारखंड में अकवान तूफान के बाद बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में 6-7 डिग्री गिरावट के आसार

NEWS SAGA DESK

झारखंड में तूफान ‘अकवान’ का असर खत्म होते ही ठंड बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है और सुबह कोहरा छाया रहेगा। पढ़ें पूरी खबर।

झारखंड में अब सुबह के समय भी हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि रात के समय सर्दी का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की प्रबल संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में ‘अकवान’ तूफान का असर अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है और आसमान से बादल धीरे-धीरे छंटने लगे हैं। ऐसे में पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसका सर्वाधिक असर रात के तापमान पर देखने को मिलेगा।

रात के तापमान में 6 से 7 डिग्री की कमी व सुबह कोहरे के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में रात के न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार, बुधवार से रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि सूरज निकलने के बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप खिल उठेगी। इधर, बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी सिंहभूम के कुछ इलाकों और सिमडेगा में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।

8 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान वर्तमान में झारखंड का अधिकतम तापमान 25 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। पारे में इस गिरावट के कारण देर रात और सुबह जल्दी घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पिछले सप्ताह चढ़ा था पारा, अब फिर बढ़ेगी सिहरन मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते सप्ताह राज्य के न्यूनतम तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था। पिछले सात दिनों के दौरान रात के तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे ठंड का असर कुछ कम हो गया था। लेकिन अब बादलों के छंटने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है, जिससे पूरे राज्य में रात के साथ-साथ सुबह की सिहरन भी बढ़ जाएगी।

Read More News

एल खियांगते की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से पूछा- जवाब दाखिल करने में इतनी तेजी क्यों?

पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से नाराजगी जताई। नौ...

जयराम महतो का बड़ा दावा, झारखंड में 50 हजार करोड़ का अवैध खनिज कारोबार; खुद को बताया ‘रॉबिनहुड’

डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के बाहर दावा किया कि राज्य में सालाना करीब 50 हजार करोड़...

Read More