झारखंड के रांची, हजारीबाग समेत कई इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.4 रही और इसका केंद्र नेपाल में बताया गया है।
News Saga Desk
रांची: झारखंड की राजधानी रांची, हजारीबाग समेत राज्य के कई इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। घबराए लोग अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर जमा हो गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में लेलेप से करीब नौ किलोमीटर दूर बताया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नेपाल के अलावा भारत के झारखंड और बिहार समेत बांग्लादेश, भूटान तथा चीन के सीमावर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
सुबह लोग अपनी दिनचर्या शुरू कर रहे थे, तभी अचानक पंखे और घरों में रखे सामान हिलने लगे। भूकंप का अहसास होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। कई आवासीय परिसरों में भी लोग खुले स्थानों पर जमा हो गए।
No Comment! Be the first one.