अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, 90 लाख हैं फॉलोअर्स

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 90 लाख फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज सस्पेंड हो गया है। समाजवादी पार्टी ने इसे तकनीकी खराबी बताया है।

News Saga Desk

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। उनके फेसबुक पेज पर करीब 90 लाख फॉलोअर्स हैं। समाजवादी पार्टी ने इसे तकनीकी खराबी बताया है। जानकारी के मुताबिक, फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पेज को बहाल करने के लिए काम कर रही है।

पहले भी सस्पेंड हुआ था फेसबुक पेज

यह पहला मौका नहीं है, जब अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड हुआ है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी उनका आधिकारिक फेसबुक पेज कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसे बहाल कर दिया गया था। फिलहाल पेज सस्पेंड होने के वास्तविक कारणों को लेकर मेटा की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Read More News

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी, हथियारों को लेकर किया बड़ा दावा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी ने 10 राइफल...

रांची रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली जल्द शुरू होगी

झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर सुनने में अक्षम यात्रियों के लिए दिसंबर के अंत तक डिजिटल सांकेतिक...

Read More