गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
News Saga Desk
रांची। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर झारखंड में श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों सहित देशवासियों को दोनों पर्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की अमृतवाणी और उनकी शिक्षाएं युगों-युगों तक मानवता को परोपकार, सामाजिक समरसता और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने की सुख, शांति और समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक अंदाज में प्रदेशवासियों को ‘जोहार’ कहते हुए श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में सत्य, सेवा और सद्भाव के मूल्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कामना की कि श्री गुरु नानक देव जी के आदर्श प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
No Comment! Be the first one.