बिहार में मुफ्त राशन के 25.5% लाभार्थी अपात्र, पक्के मकान और सुविधाओं के बावजूद उठा रहे लाभ

NEWS SAGA DESK

केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 8.14 करोड़ राशन लाभार्थियों में 25.5 प्रतिशत अपात्र लोग शामिल हैं, जिनके पास पक्के मकान, एसी व फ्रिज जैसी सुविधाएं हैं। योजना में जागरूकता और राशन दुकानों की स्थिति पर भी अहम खुलासे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

बिहार में मुफ्त राशन योजना का लाभ सही और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में सामने आई खामियों को लेकर केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में राशन पाने वाले 8.14 करोड़ लाभार्थियों की सूची में 25.5 प्रतिशत ऐसे लोग जुड़े हैं, जो निर्धारित पात्रता शर्तों के दायरे में नहीं आते। इन परिवारों के पास तीन या उससे अधिक कमरों के पक्के मकान, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन और कंप्यूटर या लैपटॉप जैसी सुविधाएं मौजूद होने की बात कही गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह अपात्रता प्रतिशत 13.2 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

25.5% ‘इंक्लूजन एरर’, कई अन्य राज्यों में भी गड़बड़ी के आंकड़े रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में राशन लाभुकों की पहचान में 25.5 प्रतिशत की गड़बड़ी पाई गई है, जिसे इंक्लूजन एरर कहा गया है। इसका अर्थ है कि पात्रता मानदंड पूरे न करने के बावजूद कई परिवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाय) के तहत मुफ्त अनाज का लाभ ले रहे हैं। विभिन्न राज्यों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल में 39.5 प्रतिशत, त्रिपुरा में 39.2 प्रतिशत, तमिलनाडु में 38.7 प्रतिशत और मेघालय में 28.5 प्रतिशत इंक्लूजन एरर दर्ज किया गया है। इसके विपरीत राजस्थान में 1.8 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 0.5 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में 0.3 प्रतिशत गड़बड़ी सामने आई है।

योजना के प्रति जागरूकता कम, पांच में से करीब एक को ही जानकारी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बिहार में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर लोगों में जागरूकता का स्तर अपेक्षाकृत कम है। राज्य में केवल 20.7 प्रतिशत लोगों को ही इस योजना की जानकारी है, यानी सर्वे में शामिल हर पांच में से लगभग एक व्यक्ति को ही योजना के बारे में पता था। तुलनात्मक रूप से पंजाब में 20 प्रतिशत, झारखंड में 20.6 प्रतिशत और ओडिशा में 20.9 प्रतिशत जागरूकता दर्ज की गई, जबकि सिक्किम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में योजना के प्रति जागरूकता अधिक पाई गई है।

64% राशन दुकानों की सुविधाएं मध्यम श्रेणी में, अतिरिक्त सेवाओं का सुझाव उचित मूल्य की राशन दुकानों की बुनियादी सुविधाओं के मामले में बिहार की 64 प्रतिशत दुकानें मध्यम श्रेणी में हैं, जबकि 21 प्रतिशत दुकानों की स्थिति कमजोर और केवल 15 प्रतिशत दुकानें बेहतर श्रेणी में पाई गई हैं। रिपोर्ट में राशन दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 11 प्रतिशत राशन दुकानें गैर-पीडीएस किराना सामान बेचकर औसतन 4,134 रुपये प्रति माह, बैंकिंग सेवाएं देने वाली दुकानें औसतन 6,665 रुपये प्रति माह और कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाली दुकानें औसतन 5,003 रुपये मासिक अतिरिक्त लाभ कमा रही हैं।

Read More News

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी, हथियारों को लेकर किया बड़ा दावा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी ने 10 राइफल...

रांची रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली जल्द शुरू होगी

झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर सुनने में अक्षम यात्रियों के लिए दिसंबर के अंत तक डिजिटल सांकेतिक...

Read More