जयराम महतो का बड़ा दावा, झारखंड में 50 हजार करोड़ का अवैध खनिज कारोबार; खुद को बताया ‘रॉबिनहुड’

NEWS SAGA DESK

डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के बाहर दावा किया कि राज्य में सालाना करीब 50 हजार करोड़ रुपये का अवैध खनिज कारोबार होता है। उन्होंने खुद को ‘झारखंड का रॉबिनहुड’ बताते हुए अवैध खनन व प्रशासनिक मिलीभगत पर गंभीर आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर।

रांची: झारखंड में खनिज राजस्व और एमएमडीआर संशोधन विधेयक को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्य में अवैध खनन को लेकर बड़ा दावा किया है। झारखंड विधानसभा पोर्टिको के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरते हुए कहा कि झारखंड में अवैध खनिज कारोबार सालाना करीब 50 हजार करोड़ रुपये तक का हो सकता है। जयराम महतो ने कहा कि यदि सरकार को राज्य के खजाने की चिंता है, तो अवैध खनन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

‘धनबाद और बोकारो में ही रोजाना 24-25 करोड़ का कोयला कारोबार’ जयराम महतो ने दावा किया कि धनबाद और बोकारो में प्रतिदिन लगभग 24 से 25 करोड़ रुपये का कोयला कारोबार होता है, यानी प्रति घंटे करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन होता है। उनके मुताबिक, इसी हिसाब से केवल इन दो जिलों में सालाना सात से आठ हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। इसके अलावा हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, लोहरदगा और गुमला में भी विभिन्न खनिजों का अवैध कारोबार संचालित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला, आयरन, बॉक्साइट और अभ्रक समेत अन्य खनिजों के अवैध धंधे से होने वाली सालाना करीब 50 हजार करोड़ रुपये की कमाई सरकारी खजाने में जाने के बजाय नेताओं, अधिकारियों और माफियाओं के पास जाती है।

अवैध गाड़ियों, माइंस और डिपो की जानकारी मुख्यमंत्री को देने का दावा विधायक जयराम महतो ने कहा कि वे केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रहेंगे। उनके पास अवैध खनन और खनिज ढुलाई में शामिल वाहनों का विवरण मौजूद है और विशेष कोडिंग के जरिए गाड़ियों को पास कराने का दावा भी उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि भले ही उनके पास मुख्यमंत्री का निजी व्हाट्सएप नंबर नहीं है, लेकिन उनके पीएस का नंबर उपलब्ध है और वे फर्जी जीएसटी कागजातों के साथ सीमा पार करने वाली गाड़ियों की सूची भेजेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी गाड़ियों के नंबर, अवैध माइंस और डिपो का ब्योरा साझा करने की बात कही।

Read More News

हेमंत सोरेन आज नेमरा में सोबरन मांझी के बलिदान दिवस समारोह में होंगे शामिल, विकास मेला भी लगेगा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (27 नवंबर) रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचेंगे और...

इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के 7वें दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, राज्यपाल ने दिए पदक

इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह रांची में आयोजित किया गया, जिसमें...

संविधान गौरव दिवस पर गिरिडीह भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

झारखंड के गिरिडीह में भाजपा महानगर जिला इकाई ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव...

गिरिडीह में संविधान दिवस पर 13 प्रखंडों में साइकिल रैली, 20 महिलाओं को मिली फूलो-झानो योजना की सहायता

झारखंड के गिरिडीह में संविधान दिवस पर सभी कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रस्तावना का पठन...

Read More