BJP ने मनाया संविधान गौरव दिवस, अंबेडकर के सम्मान से लेकर SIR तक कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर झारखंड बीजेपी की ओर से रांची के डिबडीह स्थित प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को पार्टी ने संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया।

NEWS SAGA DESK

संविधान दिवस के मौके पर झारखंड बीजेपी की ओर से रांची के डिबडीह स्थित प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को पार्टी ने संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया। संगोष्ठी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद समीर उरांव और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की विशेषताओं, उसके मूल सिद्धांतों और देश की संप्रभुता एवं अखंडता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

संजय सेठ बोले- संविधान में बसती है 140 करोड़ लोगों की आत्मा

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की आत्मा संविधान में बसती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ संविधान के मूल्यों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग भी हैं जो हाथों में संविधान की किताब लेकर चलते हैं, लेकिन उसके सम्मान और देश के गौरव का ख्याल नहीं रखते।

आदित्य साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संविधान दिवस को गौरव का अवसर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की भावना के विपरीत काम करने का आरोप लगाया।आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के सम्मान और उसकी रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।SIR और MMDR संशोधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इनसे जुड़े कदम संवैधानिक प्रावधानों के तहत उठाए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस इनका विरोध कर जनता को गुमराह कर रही है।

Read More News

एल खियांगते की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से पूछा- जवाब दाखिल करने में इतनी तेजी क्यों?

पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से नाराजगी जताई। नौ...

जयराम महतो का बड़ा दावा, झारखंड में 50 हजार करोड़ का अवैध खनिज कारोबार; खुद को बताया ‘रॉबिनहुड’

डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के बाहर दावा किया कि राज्य में सालाना करीब 50 हजार करोड़...

Read More