झारखंड में बढ़ी ठंड और कनकनी, लातेहार में 7.5°C पहुंचा तापमान; रांची में 9.8 डिग्री दर्ज

NEWS SAGA DESK

उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से झारखंड में ठंड तेज हो गई है। लातेहार में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन का सबसे कम पारा दर्ज हुआ, जबकि रांची में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। पढ़ें पूरी खबर।

रांची: उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब झारखंड में स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लातेहार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। लातेहार के अलावा गुमला, रांची और खूंटी में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

गुमला में 2 डिग्री गिरा पारा, रांची में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमानगुमला के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिरकर 9.8 डिग्री और खूंटी का 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 10.4 और हजारीबाग में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रांची में यह पारा सामान्य से 1.8 डिग्री कम है और पिछले 10 वर्षों में नवंबर महीने में तीसरी बार (इससे पहले 2017 में 9.2 डिग्री और 27 नवंबर 2025 को 8.4 डिग्री) न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गया है।

30 नवंबर के बाद 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 30 नवंबर के बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, 29 नवंबर को 11 डिग्री और 30 नवंबर को 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 1 और 2 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने और 3 दिसंबर को इसमें 1 डिग्री गिरावट होने का अनुमान है। 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक रांची समेत कई हिस्सों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ऊंचाई व वन क्षेत्र के कारण लातेहार में अधिक ठंड मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, लातेहार और गुमला जैसे पठारी व वन क्षेत्रों में ऊंचाई और भौगोलिक बनावट के कारण रात के समय सतह से गर्मी तेजी से निकलती है, जिससे अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक ठंड पड़ती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का असर भी इन क्षेत्रों में अधिक है, जबकि दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Read More News

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू, पहले दिन आएगा अनुपूरक बजट; प्रशांत किशोर पर रहेंगी नजरें

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और...

हेमंत सोरेन आज नेमरा में सोबरन मांझी के बलिदान दिवस समारोह में होंगे शामिल, विकास मेला भी लगेगा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (27 नवंबर) रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचेंगे और...

इक्फाई विश्वविद्यालय झारखंड के 7वें दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, राज्यपाल ने दिए पदक

इक्फाई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड का 7वां दीक्षांत समारोह रांची में आयोजित किया गया, जिसमें...

Read More