झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में जन्म से नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और जबरन गर्भपात के मामले में पोक्सो की विशेष अदालत ने पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 30 नवंबर को सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर।
रांची: जन्म से नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पोक्सो (POCSO) की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों को दोषी ठहराने के बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुई पेशी सुनवाई के दौरान दोनों दोषियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। यह मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में 1 जुलाई 2025 को प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
पिता और भाइयों पर लगे थे गंभीर आरोप, 30 नवंबर को सजा पर सुनवाई पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पिता और भाइयों ने कई वर्षों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। मामले में जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया गया था। अब पोक्सो की विशेष अदालत ने पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी ठहराया है, जबकि दोनों की सजा पर 30 नवंबर को सुनवाई की जाएगी।
No Comment! Be the first one.